फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आवारा मवेशी पकड़ने में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। खेतों में नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा मवेशी पकड़ कर गोशाला में ले जाने की कवायद के दौरान मंगलवार रात मोहल्ला भाटन टोला व मिश्राना के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से 14 लोगों को चोटें आई हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने व पैरवी के दौरान दोनों पक्षों ने अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला भाटन टोला में आवारा मवेशी पकड़ कर गोशाला पहुंचाने की तैयारी में शिब्बू मिश्रा आदि मोहल्ले से मवेशी पकड़वा रहे थे। इस बीच सजित मिश्रा आदि ने अपनी पालतू गाय को पकड़ लिए जाने पर ऐतराज जताया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के साथ ही दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन

झगड़े में एक पक्ष से इवांशू (26), लालू (30), सर्वेश (45), विनोद (42), रामसागर (38), सरोज (32) व शिब्बू मिश्रा (27) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से ऋषभ मिश्रा (24), सुरजीत कुमार (22), राधा (40), रेणु मिश्रा (38) पुत्री शशिकांत व श्रुति मिश्रा (10) सर्व निवासीगण मोहल्ला मिश्राना पिहानी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

घायलों के सीएचसी पहुंचने पर दोनों पक्षों ने इलाज और रेफर किए जाने को लेकर हंगामा किया। इस मामले में एक पक्ष सजित मिश्रा की तहरीर पर भाटन टोला निवासी शिब्बू मिश्रा, छोटू, विनोद, सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर से सर्वेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मिश्राना निवासी ऋषभ, अभिनव, रमाकांत मिश्रा के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें