फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक घंटे तक पूरे शहर में ब्लैक ऑउट, कैनाल रोड पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शहर में सुबह एक घंटा ब्लैक ऑउट रहा। पूरे शहर की बिजली गुल होने से लोगों की सुबह की दिनचर्या प्रभावित हो गई। वहीं लोकल फाल्ट के कारण भी उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने कैनाल रोड पर हंगामा किया।
शहर में संचालित आठ 33 केवीए उपकेंद्रों को मन्नापुरवा स्थित 220 केवीए उपकेंद्र से आपूर्ति प्राप्त होती है। सोमवार की सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर 220 केवीए में तकनीकी खराबी आने पर आकस्मिक रूप से सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई। उपकेंद्र पर मरम्मत होने के बाद एक घंटा बाद आपूर्ति शुरू की गई। इससे एक घंटा पूरा शहर ब्लैकऑउट रहा। 220 केवीए उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू होने के बाद लोकल फाल्ट हावी हो गई।
विज्ञापन

इससे कोई उपकेंद्र आधा घंटा बाद तो, कोई एक घंटे बाद शुरू हो सका। इसके अलावा 33 केवीए उपकेंद्र आशानगर से जुड़े सीडीओ आवास के पास रखे ट्रांसफार्मर में रविवार की सुबह दस बजे खराबी आ गई थी। इससे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसकी सूचना उपकेंद्र के अवर अभियंता को दी गई। मगर सुबह दस बजे से शाम दस बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस पर रविवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ले के लोग सड़क पर एकत्रित हो गए और बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
कुछ लोगों ने वहां पर कार्य करने के लिए सुबह से खडी सीढ़ी को सड़क के बीच लगा दिया गया। जिस पर यातायात बाधित हो गया। हंगामे की सूचना पर यूपी-112 मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। रात साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इससे लोग पूरे 12 घंटा बिजली न मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे वर्कशाप से जारी हो गया था ट्रांसफार्मर
विभागीय आंकड़ों के अनुसार सीडीओ आवास के पास खराब ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर वर्कशाप से दोपहर दो बजे जारी कर दिया गया था, मगर उपकेंद्र कर्मी उसे लेने नहीं गए। इस पर ट्रांसफार्मर को बदलने में समय लगा। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा।

वर्जन

आकस्मिक रूप से तकनीकी समस्या के कारण उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी ताकि कोई बड़ी समस्या न हो। एक घंटा बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।
मुुकेश कुमार, एसडीओ पारेषण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें