फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंचायत चुनाव में मौका परस्तों को भाजपा नहीं देगी मौका : राम बहादुर

विज्ञापन
फोटो-31-भरखनी ब्लाक सभागार में बैठक को संबोधि तकरते पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव में मौका परस्तों को कोई जगह नहीं दी जाएगी। यह बात भाजपा के जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बीच कही।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें टोडरपुर और भरखनी के ब्लाक सभागार में हुईं। दोनों ही बैठकों में पंचायत चुनाव के भाजपा जिला संयोजक राम बहादुर सिंह ने कहा कि गांव विकास कार्यों की धुरी है। ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि ईमानदार होने चाहिए, ताकि समाज के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में सभी पदों पर कार्यकर्ताओं को लड़ाएगी। टोडरपुर की बैठक में शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख राम बाबू त्रिवेदी मौजूद रहे, जबकि भरखनी की बैठक में जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें