फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राज्य कर उपायुक्त पर भाजपा नेता ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

Mon, 12 Feb 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में तैनात राज्य कर उपायुक्त के खिलाफ भाजपा नेता और ईंट भट्ठे के संरक्षक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार और प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है। पूरे मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष और गोपामऊ विधायक ने भी राज्य कर उपायुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र वाजपेयी ने बताया कि पिहानी रोड पर स्थित ईंट भट्ठे के संरक्षक हैं। उनका ईंट भट्ठा वर्ष 2018-19 से समाधान योजना के तहत चल रहा था। दावा है कि समय से टैक्स भी जमा किया जाता रहा। वार्षिक टर्नओवर लगभग 80 लाख रुपये का है। आरोप है कि राज्य कर उपायुक्त अश्वनी कुमार मिश्रा ने उन्हें एक नोटिस जारी कर रॉयल्टी पर टैक्स और ब्याज जमा करने को कहा।
इसे भी जमा कर दिया गया। उधर, भाजपा नेता का आरोप है कि उपायुक्त को उक्त नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है, यह कहने पर अश्वनी मिश्रा बिफर गए और दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर नोटिस जारी कर और अधिक जुर्माना लगा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस शिकायत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी पूरे मामले पर मुख्यमंत्री और राज्य कर आयुक्त को जांच कराने के लिए आग्रह करते हुए पत्र भेजा है।
गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने भी उपायुक्त के खिलाफ जांच की मांग की है। पूरे मामले पर अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के नियम के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। रुपये मांगे जाने और प्रताड़ित किए जाने का आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें