फोटो-24-कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा। संवाद
हरदोई। सरदार वल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि दोनों महानुभावों के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. आशुतोष ने कहा कि सपा के दुश्मनों से दोस्ती कर भाजपा सपा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सपा मजबूती के साथ बूथों पर खड़ी होकर पार्टी के संकल्पों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी कांती सिंह की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। सरदार पटेल ने एकता का संदेश दिया था। एकता ही हमारी विशेषता है। एकजुट रहेंगे और जो बिखरे हुए लोग हैं उन्हें भी सपा के मंच पर लाकर एकजुट करेंगे। सपा नेता अखिलेश पाठक, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित वाजपेयी, राहुल गुप्ता, अलंकार सिंह, हरनाम सिंह आदि भी मौजूद रहे।