फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बर्बाद कर दिया युवाओं का भविष्य : जितेंद्र

विज्ञापन
फोटो-41-पीडीए पंचायत को संबो​धित करते सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं काे भाजपा सरकार में नौकरी नहीं मिल रही। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। लखनऊ का इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और मेट्रो सपा सरकार की देन है। वह रविवार को बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के कटिया भिखारीपुर में पीडीए पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। दावा किया कि परेशान जनता अब सपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को जीत मिलेगी। पंचायत के दौरान अजय प्रताप सिंह, सत्यम पटेल, शहबाज खान, सौरभ वर्मा, सर्वेंद्र पटेल, मोहम्मद नावेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें