हरदोई। नरेंद्र मोदी को 3.0 सरकार के लिए एनडीए नेताओं की ओर से संसदीय दल का नेता चुने पर भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय पर बैठक की।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष ने जनता को भ्रमित करने का षड्यंत्र रचा था, इसमें कांग्रेस पार्टी ने लोगों से झूठ बोलकर वोट लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन और रामबहादुर सिंह ने कहा जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। संडीला विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा कि एनडीए ने विपक्ष की सत्ता के विरुद्ध झूठी लहर को रोकने का काम किया है।
मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, सिद्धनाथ मौर्य, कर्मवीर सिंह, संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश मिश्रा अजय शुक्ला वागीश सिंह नीतू चंद्रा मीडिया प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता आदि शामिल रहे।