बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र में बावन-सैदपुर मार्ग पर सहिजनापुल के पास बाइक सवार दुकानदार को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी रामबाबू गुप्ता (50) सोमवार की सुबह बाइक से सकाहा शिव संकट हरण मंदिर से पूजा करके घर आ रहे थे। सहिजना पुल के निकट तेज रफ्तार दुग्ध वाहन पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक और पिकअप को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि रामबाबू की खाद और सीमेंट, मौरंग की कस्बा मानपुर में दुकान है। थाना प्रभारी इंदेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।