हरदोई। दवा लेने जा रहे बाइक सवार को पिहानी कस्बे की गोपामऊ चुंगी पर ऑटो ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मझिला थाना क्षेत्र के गोटिया गांव निवासी मायाराम (22) खेती करता था। बृहस्पतिवार को वह बाइक से पिहानी दवा लेने जा रहा था। पिहानी में गोपामऊ चुंगी पर विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी पिहानी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में पत्नी शिवदेवी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि दुर्घटना पिहानी में हुई है।