फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खड़ी कार से टकराकर बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Fri, 24 Feb 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खड़ी कार में टकराने से बाइक सवार अधिवक्ता नीरज (28) की मौत हो गई। हादसा नोयडा में हुआ। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के नुमाइया पुरवा निवासी नरसिंह ने बताया कि उनके भाई नीरज दो दिन पहले किताबें लेने के लिए नोएडा गए हुए थे। नीरज के दोस्त ने फोन करके बताया कि समयपुर बादली थाना क्षेत्र के दादरी बाईपास के निकट बाइक से नोयडा सिटी की ओर जा रहे थे। तभी सड़क के किनारे खड़ी कार के चालक ने खिड़की खोल दी।
विज्ञापन

अचानक खिड़की खुलने से नीरज की बाइक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। नीरज चार भाइयों में सबसे छोटे थे। साथी की मौत के चलते कचहरी के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें