हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के परसोला गांव के पास एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के बाबटमऊ मढि़या निवासी अशोक (25) बाइक पर सवार होकर बिलग्राम जा रहा था। परसोला गांव के पास बिलग्राम की ओर से जा रही तेज गति से वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। (संवाद)