फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले गए। एक युवक को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी शिवप्रसाद (28) गांव के नरेंद्र (25) और राजकुमार के साथ घर जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे संडीला-मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव के पास संडीला की ओर से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सीएचसी संडीला ले गए। डाॅक्टर ने तीनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर पहुंचते ही शिवप्रसाद ने दम तोड़ दिया। वह परिवार में चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें