फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोबरहा निवासी सत्यम तिवारी (25) खेती करता था। रविवार की शाम को अपने फुफेरे भाई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के महीनकुंड निवासी दुर्गेश (28) के साथ बाइक से एक शादी में शामिल होने डिघिया गांव जा रहे थे। हरदोई सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में भड़ायल गांव के पास बाइक सामने से आ रहे साइकिल सवार से टकरा गई। घटना में बाइक सवार सत्यम और दुर्गेश सड़क पर गिर पड़े। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। यहां डाक्टर ने सत्यम तिवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश का उपचार चल रहा है। सत्यम तिवारी के परिवार में पत्नी संध्या और एक बेटी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें