फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 21 May 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। बिलग्राम कन्नौज रोड पर पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव गौरा निवासी सुधीर (20) पुत्र रामलाल वशीरापुर कन्नौज निवासी बहन के घर से वापस जा रहा था। बिलग्राम कन्नौज रोड पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जरेरा गांव के निकट स्थित खांदी मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पिकअप चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़कर भाग गया। मृतक सुधीर की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें