फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लोनार थाना क्षेत्र में जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर भीखपुर गांव के मोड़ के सामने तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा रविवार की देर रात में हुआ।
विज्ञापन

भीखपुर निवासी आशुतोष उर्फ पिंटू (38) गांव में रहकर खेती-किसानी करता था। रविवार की देर रात बाइक से जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग से घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में भीखपुर मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार आशुतोष सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसके सिर को रौंदता हुआ अज्ञात वाहन निकल गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई। आशुतोष चार बहनों में अकेला था। उसकी पत्नी व एक बेटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें