फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के कत्लपुरवा गांव निवासी बलवंत (28) गुरुवार को बाइक से अरवल थाना क्षेत्र के शेखापुर नगरिया गांव में बहन गंगावती के यहां से घर वापस आ रहा था। हरपालपुर थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव के पास सांडी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक केंद्र हरपालपुर लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बलवंत आठ भाई बहनों में सबसे छोटा था। पुत्र की मौत के बाद मां शरबती का रो -रो कर हाल खराब है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें