संडीला। कोतवाली क्षेत्र के संडीला-अतरौली मार्ग पर सोमवार की रात में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई।
ग्राम आटामऊ निवासी संजय कुमार (35) संडीला में सिलाई की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर आटामऊ बाइक से जा रहे थे। अतरौली मार्ग स्थित तकिया मोड़ के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व परिजन सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने ट्रामा रेफर कर दिया। परिजनों लखनऊ लेकर जा रहे थे, तभी युवक ने दम तोड़ दिया।मृतक के पत्नी शिव देवी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। (संवाद)