फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30-विमल कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन

- नहीं लगाए था हेलमेट, सिर में चोट से गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी

माधौगंज। उन्नाव कटरा मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरपुर सांई निवासी विमल कुमार (26) खेती में परिजनों का सहयोग करता था। पिता सोनेलाल के मुताबिक विमल सोमवार दोपहर मल्लावां गया था। वहां से देर शाम वापस घर जा रहा था। उन्नाव कटरा मार्ग पर आसमानी पैलेस के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। विमल सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से उसे सीएचसी माधौगंज पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरुण मोहन ने विमल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मां रामदेवी बदहवास हो गई। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें