फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत,पत्नी घायल

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

- संडीला हरदोई मार्ग पर संत कृपाल नगर गेट के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई संडीला मार्ग पर संत कृपाल नगर गेट के सामने एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ढाबा संचालक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला बरौनी चुंगी निवासी दिलीप कुमार (50) सोमवार रात अपनी पत्नी सुनीता अस्थाना के साथ गांव सराय मरूफपुर स्थित अपने ढाबे पर जा रहे थे। संत कृपाल नगर गेट के सामने पेट्रोल पंप से बाहर आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी भेजा। जहां इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। वहीं सुनीता को मामूली चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मृतक के परिवार में एक पुत्री और तीन पुत्र है। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि पिता खेती के साथ ही ढाबे का संचालन करके जीवन यापन करते थे। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें