फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बाइक सवार युवक सांड से टकराया, अस्पताल के रास्ते में तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 10 Mar 2023 04:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संडीला-मल्लावां मार्ग पर बाइक सवार सांड से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर कहली गांव के निकट एक बाइक सवार सांड़ से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोईहर गांव निवासी पुष्पेंद्र (28) दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। होली पर वह घर आया था। बुधवार शाम वह बाइक से गौसगंज बच्चों के लिए कपड़े लेने गया था। वापस आते समय देर शाम करीब सात बजे कहली गांव के सामने सांड़ से उसकी बाइक टकरा गई।
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता देवी के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम पल्लवी और दूसरी दो वर्ष की बेटी है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें