फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महमूदपुर लालता निवासी संदीप तिवारी (26) अपने बहनोई माधौगंज निवासी हिमांशु (25) के साथ बाइक से संडीला जा रहा था। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुलाबी खेड़ा गांव के पास ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार साले बहनोई को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें