फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्राॅली में पीछे से घुसी बाइक आठ वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में म्योरा गांव के पास पीछे से ट्रॉली में बाइक घुस गई। इससे बाइक सवार माता-पिता व आठ वर्षीय पुत्र घायल हो गया। पुत्र के चोट अधिक होने के कारण से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि माता-पिता के कम चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली के रैफयतगंज निवासी अनूप कुमार सोमवार की सुबह बाइक से पत्नी व आठ वर्षीय पुत्र अनिकेष के साथ छिबरामऊ राजघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव के पास सड़क पर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई।
इससे बाइक सवार अनूप व उनकी पत्नी को हल्की चोटें आईं। वहीं, बाइक पर सवार उनका आठ वर्षीय पुत्र अनिकेष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान अनिकेष की मौत हो गई। परिजनों ने बताया अनिकेष दो भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया जिला अस्पताल मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें