फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीसीएम से कुचल कर मामा-भांजे की मौत

Fri, 10 Mar 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम में फंसकर घसीटती रही बाइक, मामा व भांजे की मौत
विज्ञापन

- कोथावां-अतरौली रोड पर भटपुर के पास हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज। बाइक से घर आ रहे मामा-भांजे को डीसीएम ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही बाइक डीसीएम में फंस गई, तो चालक करीब 10 मीटर तक उसे घसीटते हुए चला गया। इससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के भैनगांव निवासी रोहित (25) गुरुवार को अपने मामा मंगतराम (26) निवासी टेउना कला के घर होली मिलने गया था। जहां से रात में मामा मंगतराम को साथ बाइक से घर लौट रहा था। कोथावां-अतरौली रोड पर भटपुर के पास एक डीसीएम उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों को कुचलते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक डीसीएम में फंसकर करीब 10 मीटर तक घसीटती चली गई। इससे फंसे मामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में भांजे रोहित को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक रोहित के एक बेटा और एक बेटी है, जबकि उसके मामा मंगतराम के तीन बेटियां हैं। हादसे की खबर से उन दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे परिवार का खर्च उठाता था रोहित
मां पुष्पा ने बताया कि पहले रोहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसने राजमिस्त्री का काम सीख लिया था। वह ही पूरे परिवार का खर्च चलाता था। उसके परिवार में पत्नी माधुरी के अलावा एक वर्षीय पुत्र व एक पुत्री है। हादसे के बाद से सभी का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें