हरदोई। बिहार पुलिस की निगरानी में जिले से 2902 कंट्रोल यूनिट व 4000 बैलेट यूनिट चंपारण जिले के लिए भेजी गईं हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि आयोग की ओर से मिले निर्देश पर जिले से चार हजार बैलेट यूनिट, 2701 वीवी पैट व 2902 कंट्रोल यूनिट बिहार के चंपारण जनपद को भेजना था।। बुधवार को चंपारण से जेई अरशद व बिहार पुलिस पहुंची और ईवीएम, बैलेट यूनिट व वीवीपैट साथ ले गई है। इस मौके पर एडीएम संजय कुमार सिंह व अंबुज वर्मा आदि मौजूद रहे।