संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने के अलावा भी एक थाने में महिला को थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला थाने की कार्यवाहक थानाध्यक्ष रहीं भावना भारद्वाज को बघौली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला थाने की कमान जनसूचना सेल में तैनात अर्चना शुक्ला को सौंपी गई हैं। सुरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को सवायजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यातायात निरीक्षक रहे बालकृष्ण मिश्रा को सुरसा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बघौली थानाध्यक्ष रहे शिव शंकर मिश्रा को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की गंजजलालाबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है। शहर काेतवाली अंतर्गत सदर चौकी प्रभारी रहे रिषी कपूर को कासिमपुर थाने और रूपापुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को संडीला कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। धर्मेंद्र गिरि को सदर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।