फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्र शक्ति) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छुट्टा मवेशियों का मुद्दा छाया रहा। देर शाम नायब तहसीलदार को दस बिंदुओं का ज्ञापन देकर प्रदर्शन् खत्म हो गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वृहद स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि लिलवल में छुट्टा मवेशियों के कारण किसानों की फसल चौपट हो रही है। लिलवल में सड़कें टूटी हैं और इसके कारण जलभराव होता है। नायब तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में लिलवल से गढ़ी तक संपर्क मार्ग बनवाने हरियावां के लेहना नहरपुल से मार्कंडेय आश्रम तक सड़क बनवाने, लेहना से छतैया तक सड़क बनवाने आदि की मांगे शामिल हैं। इस दौरान अरविंद मौर्य, शिशुपाल सिंह, पवन, राजकमल, हाशिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें