फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ब्यूटी पार्लर संचालिका का किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में ब्यूटी पार्लर संचालिका से शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। महिला ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो महिला से धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया। मना करने पर शारीरिक शोषण के दौरान बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। कई वर्ष पूर्व शादी होने के बाद पति से विवाद हो गया था। इसके कारण वह मायके में रहने लगी। मायके में ही ब्यूटी पार्लर खोल लिया। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर के पास में ही आरिफ की भी दुकान थी। इसके कारण उसका आना जाना था। आरोप है कि आरिफ ने नौकरी दिलाने और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन के लिए कहा। विवाहिता ने इससे इनकार कर दिया। विवाहिता का आरोप है कि आरिफ ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। लोनार के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें