हरदोई। लखनऊ-शाहजहांपुर रेल खंड पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव के चलते बरवा सरसंड क्रॉसिंग बृहस्पतिवार आज से आवागमन के लिए बंद कर दी जाएगी। दो अक्तूबर को फाटक के सामने की पटरियों को बदलने का काम कराया है। हरदोई से लखनऊ सड़क पर बालामऊ-बघौली स्टेशन के बीच बने रेल समपार 260-सी बरवा सरसंड फाटक पर पटरियों की मरम्मत का कार्य आज से शुरू होगा। यह जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर पवन शर्मा ने दी। बताया कि 24 सितंबर से दो अक्तूबर तक फाटक बंद रहेगा, इससे यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग दिए गए हैं।