फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके

Thu, 06 Apr 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 16
विज्ञापन

- वीडियो हुआ वायरल, पुलिस के आने से पहले ही भाग निकले आयोजक
- पुलिस बोली- जांचकर कार्रवाई की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को बरम देव बाबा स्थान पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। वीडियो वायरल कर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची तब तक आयोजक और सब लोग भाग निकले। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के गौसगंज चौकी के सपहैया गांव में बरम देव बाबा स्थान पर वार्षिक मेला लगता है। बुधवार को वार्षिक मेले के समापन पर सपहैया गांव के 24 से अधिक लोगों ने बार बालाओं का डांस का आयोजन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते करीब 30 मिनट में अश्लील डांस का वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह से धार्मिक कार्यक्रम में कई बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगा रही हैं। इस बीच मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक सब भाग निकले।
कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें