फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 17 फीसदी वेतन वृद्धि से बैंक कर्मियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैंक कर्मियों की 17 फीसदी वेतनवृद्धि को लेकर यूनियनों और प्रबंधन के बीच समझौते की जानकारी से बैंक कर्मियों में खुशी है। बैंक कर्मियों ने अस्पताल मार्ग पर स्थित केनरा बैंक के बाहर एकत्र होकर आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम और बैंक यूनियन के स्थानीय संयोजक आरके पांडेय ने बताया कि बैंक कर्मियों की लंबे समय से वेतनवृद्धि को लेकर मांग थी। इसको लेकर यूनियनों और बैंक प्रबंधन के बीच समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि 17 फीसदी वेतनवृद्धि पर सहमति बनी है। समझौते को एक नवंबर 2022 से लागू माना जाएगा। इससे तकरीबन साढ़े सात लाख बैंक कर्मी लाभान्वित होंगे। ऑफीसर्स एसोसिएशन के नेता अनूप सिंह ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग पर भी सहमति बनी है, लेकिन सरकार की स्वीकृति के बाद ही यह लागू होगा। यह नियम लागू होने पर हर शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहा करेंगी। एआईबीईए के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि बैंक पेंशनर्स की पेंशन भी बढ़ी है। यहां एसपी सिंह, हिमांशू श्रीवास्तव, अनादि मिश्रा, अमित शर्मा, संतोष कुमार आदि ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें