हरदाेई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आजाद नगर-11 टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। नवयुग सेवा संस्थान क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को आजाद नगर-11 और वेबचार्ज टीम के बीच मैच हुआ।
टॉस जीत कर आजाद नगर-11 टीम ने गेंदबाजी चुनी। वेबचार्ज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी अंश ने सर्वाधिक 32 रन व विकास ने 24 रन का योगदान दिया। आजाद नगर-11 के अभिषेक मिश्रा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद नगर-11 टीम ने एक विकेट खोकर 10.4 ओवर में ही लक्ष्य काे हासिल कर लिया। आजाद नगर-11 टीम के सोनू ने 69 और अविचल ने 56 रन का योगदान दिया। सोनू सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए।
चंद्रशेखर अवस्थी, विशाल सिंह, अमन अवस्थी, दीपक वर्मा, राघव सिंह, नीलेश दीक्षित, चिराग शुक्ला, विशाल बाजपेई, आदर्श राजपूत, कपिल शर्मा मौजूद रहे।