पिहानी। पिहानी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में आजाद क्लब हरदोई और तीसरे में शाहाबाद की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
बाजार इस्लामगंज मैदान पर हुए तीसरे क्वार्टर फाइनल में हरदोई व शाहाबाद की टीम में मुकाबला हुआ। हरदोई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। शाहबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 132 रन बनाए। सोनू ने 39, अली ने 28 रन बनाए। हरदोई की टीम 122 रन ही ही सिमट गई। पुन्नू ने 59, सोनू ने 23 रन बनाए।
शाहाबाद की टीम ने 10 रन से जीत दर्ज की। पांच विकेट लेने वाले शाहाबाद के बउआ को मुख्य अतिथि आलिम कुरैशी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में आजाद क्लब हरदोई ने शालीमार क्लब पिहानी को एक रन से शिकस्त दी। हरदोई की टीम ने टास जीता व बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 113 रन बनाए।
पिहानी की टीम 112 रन पर ही सिमट गई। हरदोई के अभय को 15 रन बनाने, तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर आलोक व शानू रहे। कमेंट्री हुमायूं और आफरीदी ने की। हनीफ खां मंदू ने स्कोरिंग की। आयोजक कमेटी के सबील व लकी आदि मौजूद रहे।
अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंची भव्य शोभायात्रा में श्रीराम का जयघो