फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पात्र गृहस्थी के एक लाख राशन कार्ड धारकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। प्रथम चरण में एक लाख 15 हजार राशनकार्ड धारकों आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक एप, राशन कार्ड दुकान व जनसेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
जिले में सात लाख 75 हजार 696 राशन कार्ड धारक है। जिसमें 31 लाख 52 हजार 076 सदस्य जुड़े हुए हैं। इनमें एक लाख 17 हजार 725 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। जिसमें तीन लाख 55 हजार 887 सदस्य जुड़े हुए है। इनकाे आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा था। अब भारत सरकार की आयुष्मान भव योजना में पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिले में छह लाख 57 हजार 971 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक है। जिसमें 27 लाख 96 हजार 189 सदस्य शामिल है। प्रथम चरण में एक लाख 14 हजार 198 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगें। जिसमें 7 लाख 50 हजार 327 सदस्यों को लाभ मिलेगा। यह ऐसे पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक है, जिनमें छह से अधिक यूनिट है।
जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने रविवार को बख्तावरपुरवा और मन्नापुरवा की राशन कार्ड की दुकान पर पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया देखी और सामने की पात्र गृहस्थी के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर प्रथम चरण में चयनित सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं जाएंगें। राशन कार्ड धारक आयुष्मान एप, सरकारी राशन की दुकान, जनसेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
सभी पात्रों के बनाए जाए आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भवः योजना के तहत सभी पात्रके परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। इसका प्रयास किया जाए। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने ब्लाॅक सुरसा के ग्राम कुतुआपुर, सुरसा गांव के वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया और आष्युमान कार्ड बनाए जाने की प्रगति की जानकारी ली। सेंटर पर प्रधान व सचिव को तत्काल वाईफाई की सुविधा बहाल कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गांव के युवकों को मोबाइल एप से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना बताया। सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी व पूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें