फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। संडीला के इमलियाबाग निवासी रंजीत गुप्ता (24) किराये पर ऑटो चलाते थे। बृहस्पतिवार रात वह संडीला से हरदोई जा रहे थे। लालपुर के पास किसी वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मारी। टक्कर से ऑटो पलटा और रंजीत नीचे दबकर गंभीर घायल हुए। बेनीगंज कोतवाली पुलिस उन्हें सीएचसी कोथावां ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेनीगंज कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। रंजीत अविवाहित थे और तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें