फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार की टक्कर से आटो पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टड़ियावां। टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास कार ने आटो में टक्कर मारदी। इससे आटो पलट गया। आटो सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में मां-बेटा भी शामिल हैं। घायलों को टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरदोई से टड़ियावां तक आवागमन के लिए प्राइवेट बसों के साथ ही आटो भी चलते हैं। शनिवार को एक आटो में सवार होकर लाइनपुरवा निवासी मोबीन (25), बरौलली निवासी सुरजा देवी (55), सिकंदरपुर बजरिया निवासी राहुल (30), रीता (40) और उसका पुत्र पूरन (10) सिकंदरपुर जा रहे थे। इसी दौरान टड़ियावां कस्बा में ही स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने आटो में टक्कर मार दी। घटना में आटो सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया। यहां से मोबीन और राहुल को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें