फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला डाॅक्टर पर हमला, सपा नेता समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल के बाहर खड़ी महिला चिकित्सक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महिला चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ गाली देने और कार से टक्कर मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रवणदेवी मंदिर के पास रहने वाली डाॅ. आयुषी मिश्रा का सांडी तिराहे के पास स्टार हॉस्पिटल है। शनिवार को वह अस्पताल के बाहर खड़ी थीं। इसी बीच कसरावां निवासी समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव साथियों रजनीश यादव और सतेंद्र यादव के साथ कार से हाॅस्पिटल के बाहर आ गए। कार से उतरकर गाली देने लगे। इस पर शोर सुनकर हॉस्पिटल में मौजूद मरीजों के तीमारदार बाहर निकल आए। यह देखकर आरोपियों ने उसे कार से टक्कर मार दी और भाग गए।
आरोप है कि तीनों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर डॉक्टर आयुषी ने बताया कि सांडी तिराहे के पास हॉस्पिटल खोले जाने से आरोपी नाराज हैं। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें