फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अतरौली ने पत्थरताली को 52 रनों से हराया

विज्ञापन
कप्तान रितिक सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते प्रशांत त्रिपाठी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। सिद्धनाथ बाबा लालपुर खाले के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को अतरौली व पत्थरताली टीम के बीच मैच खेला गया। अतरौली टीम ने पत्थरताली को 52 रनों से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल मैच में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

अतरौली टीम के कप्तान रितिक सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी पत्थरताली की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 92 रन बना सकी। जिसके चलते टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पत्थरताली की टीम के कप्तान घंटी सिंह ने अतरौली टीम को जीत की बधाई दी। अतरौली के कप्तान रितिक सिंह ने तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए और दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रशांत त्रिपाठी व ओमकार अवस्थी ने कप्तान रितिक सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी। आयोजक अरविंद यादव, शमशाद अली, मयंक सिंह, रामनरेश अर्कबंशी, आनंद सिंह, ओपी यादव, रामू, राहुल सिंह, श्यामू सिंह, रामौतार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें