हरदोई। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में हुई गीत गायन प्रतियोगिता में शिवांश शुक्ला और अति शुक्ला प्रथम रहे।
नुमाइश मेला के श्रीरामलीला पंडाल में कविता पाठ, भावगीत और भजन व गजल गायन प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। 14 वर्ष से कम के 17 बच्चों ने कविता पाठ और 14 से अधिक आयु के 17 प्रतिभागियों अपनी प्रस्तुतियां दीं। 14 वर्ष से कम वर्ग की प्रतियोगिता में अति शुक्ला, आदित्य मिश्रा व जैन खान क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। उमा रानी, इंदु शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
14 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों की प्रतियोगिता में शिवांश शुक्ला प्रथम, रामजी द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय रहे। मृदुल अस्थाना, शिव रुचि सिंह व सुरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव निर्णायक रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
संचालन रुद्राक्ष श्रीवास्तव ने किया।मेला आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक चंद्र प्रकाश द्विवेदी, मनमन श्रीवास्तव, कुमकुम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।