हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माखनखेड़ा में परचून की दुकान पर शराब बेच रही आशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को शनिवार देर रात ग्राम माखनखेड़ा में परचून की दुकान से युवक शराब लेकर आता दिखा, तो उन्होंने पूछताछ की। उसने बताया कि परचून की दुकान पर ही शराब भी मिलती है। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि दुकान उर्मिला पत्नी राम प्रकाश की है। उर्मिला को पुलिस टीम ने शराब बेचते पकड़ लिया। दुकान की तलाशी में 54 पौव्वा अंग्रेजी शराब, 23 पौव्वा देसी शराब और बीयर की सात केन भी बरामद हुईं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला स्वास्थ्य विभाग में आशा है। परचून की दुकान की आड़ में शराब की बिक्री कर रही थी। महिला के विरुद्ध मामला भी दर्ज कर लिया गया है। उधर संडीला कोतवाली पुलिस ने मवई मुसलमानन के निकट धीरज पुत्र हरीराम निवासी बरगदिया खेड़ा थाना अतरौली को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।