फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आश्रय स्थल की व्यवस्थाएं हुईं दुरूस्त, हरा चारा-दाना व साफ पानी कराया गया इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सवायजपुर। खितौली पशु आश्रय स्थल की गुरुवार को व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार नजर आया। डिप्टी सीवीओ ने टीम के साथ आश्रय स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बीमार मवेशी का उपचार कराया। मवेशियों के चारे-दाने की व्यवस्था के साथ ही हरा चारा चरही में डलवाया गया। टैंक की सफाई के बाद मवेशियों को साफ पानी भी उपलब्ध हुआ।
विकास खंड भरखनी क्षेत्र के खितौली गांव के पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था सुधार व मवेशियों के हरा चारा-दाना व साफ पानी का इंतजाम कराने के लिए निर्देश सवायजपुर एसडीएम डॉ. अरूणिमा श्रीवास्तव ने बीडीओ अशोक दुबे को दिए। पशु आश्रय स्थल में अव्यवस्थाओं, चारा-दाना व पानी के टोटा की खबर को अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर पंचायत सचिव दिलीप पटेल ने केयरटेकर से आश्रय स्थल में मौजूद 30 मवेशियों के लिए भूसे में चोकर व हरा चारा मिलाकर चरही में डलवाया। टैंक की भी साफ-सफाई कराई गई। काई की साफ कराने के बाद ताजा पानी भरवाया गया।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने टीम के साथ पहुंचकर बीमार मवेशी का उपचार किया। आश्रय स्थल में एक ट्राली भूसा भी मंगवाया गया। प्रधान हरिओम ने आश्रय स्थल में विद्युत कनेक्शन न होने की समस्या बताई। बीडीओ अशोक दुबे ने बताया कि जल्द ही कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें