फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का ने बाजी मारी

Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर बुधवार को शांति दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का कश्यप, प्रिंस शर्मा और सुदीप्त प्रजापति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा सप्ताह में अब्दुला नगर के संजय गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुराग आर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि स्वामी जी के जीवनदर्शन से विद्यार्थियों को सीख लेना चाहिए। स्वामी जी ने युवाओं को शिक्षा दी है कि लक्ष्य हासिल होने तक प्रयास जारी रखना चाहिए।
जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि शांति दिवस पर निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ ही राममोहन और सलोनी मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक की भूमिका अगम प्रकाश त्रिवेदी और धर्मेंद्र कुमार त्रिवेदी ने निभाइ। बच्चों को निर्णायकों ने ही पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें