फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में अनुज और अनामिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक टड़ियावां के जीआईसी मैदान पर सोमवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लंबी कूद में अनुज वर्मा और अनामिका प्रथम रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृृत किया गया।
विज्ञापन

बालक व बालिका वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बाल कृष्ण और बालिका वर्ग में शालिनी यादव प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में पंकज पाल और दर्शना प्रथम रहे।
800 मीटर दौड़ में अंकुर पाल और अनामिका प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ में पंकज पाल और शिक्षा देवी प्रथम रहीं। गोला फेंक में लकी श्रीवास्तव और रेहाना अव्वल रहीं। बालकों की कबड्डी में निबुआई की टीम विजेता और इटौली उप विजेता रही। बालिका वर्ग की कबड्डी में जीआईसी विजेता व टड़ियावां की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें