फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आरइडी के अधिशासी अभियंता सहित 10 अधिकारियों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अधिकारियों को कार्यालयों की व्यापक साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व अभिलेखों का रख-रखाव दुरूस्त कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सीडीओ ने अब तक रिपोर्ट न देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरइडी) के अधिशासी अभियंता सहित 10 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 60 डेज चैलेंज अभियान के तहत 12 नवंबर से पहले अपने कार्यालयों की व्यापक साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व अभिलेखों के रख-रखाव को दुरूस्त कराते हुए आख्या डीडीओ उपलब्ध कराएं। सीडीओ ने डीडीओ से कहा है कि अभियान का नियमित अनुश्रवण किया जाए। अब जिन विभागों के अधिकारियों की ओर से आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। डीडीओ ने बताया कि आरइडी के अधिशासी अभियंता, सीएमओ, डीएसटीओ, सीवीओ, डीपीआरओ सहित सुरसा, संडीला, हरियावां, पिहानी और शाहाबाद के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें