फोटो 21- मेडल व प्रमाण पत्र के साथ विजेता। स्रोत आयेाजक
हरदोई। सेवा मेरा योगदान थीम-8 के तहत मेरा युवा भारत की ओर से शुक्रवार को खेल मैदान हरियावां में विधानसभा स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अंकित व बालिका वर्ग में काजल पांडेय प्रथम रहीं। इसके अलावा बालक वर्ग में सुरेंद्र कुशवाहा द्वितीय और दीपांशु तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में कीर्ति वर्मा द्वितीय और राधा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जगुनाथ सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य तनुजा तिवारी और पीटीआई विवेक सिंह चौहान मौजूद रहे।