प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं ।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग के लिए आधुनिक शिक्षा पद्धति विद्यार्थियों के लिए चरित्र निर्माण में पूर्णत: विफल है विषयक प्रतियोगिता में अंजली, चाहत कपूर, रूपाली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग के लिए परिवार की शांति एवं समृद्धि के लिए नारी का घर में ही रहना आवश्यक है विषयक प्रतियोगिता में सिद्धार्थ त्रिवेदी, दिव्यांश ठाकुर, अदिति वर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में कुसम जौहरी, अनुज अग्रवाल, प्रदीप त्रिपाठी शामिल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह, उप प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन सुशील त्रिपाठी ने किया । शिक्षिका आकांक्षा, संध्या, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे ।