फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रूस में प्रदर्शित हुई हरदोई की वीणा की बनाई एनिमेशन फिल्म ''यह या वह''

Mon, 20 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
वीणा श्रीवास्तव। - फोटो : निराला पार्क में धूप का आनंद लेतीं महिलाएं।
विज्ञापन
फोटो -37- वीणा श्रीवास्तव। स्रोत स्वयं
विज्ञापन

- सही और गलत चुनने के बीच का संघर्ष दर्शाती है फिल्म- सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान कोलकाता में अध्ययनरत है वीणा
संवाद न्यूज एजेंसीहरदोई। जनपद की एक युवा प्रतिभा ने न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हरदोई का नाम रोशन किया है। टड़ियावां की रहने वाली वीणा श्रीवास्तव की एनिमेशन फिल्म ''''दिस और दैट'''' इन दिनों सुर्खियों में है। इन एनिमेशन फिल्म का प्रदर्शन 44वें इंटरनेशनल स्टूडेंट फिल्म फेस्टिवल 2024 में रूस के मास्को में किया गया है। उक्त फेस्टिवल में वीणा ने भी प्रतिभाग किया। टड़ियावां के रहने वाले कुमार अजय श्रीवास्तव और रंजना श्रीवास्तव की पुत्री वीणा सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीवीजन संस्थान कोलकाता में अध्ययनरत हैं। उन्होेंने एनिमेशन फिल्म दिस और दैट बनाई है। हिंदी में इस फिल्म का शीर्षक यह या वह है। यह फिल्म आधुनिक जीवन की जटिलताओं से जूझ रहे शख्स पर आधारित है। नायक की आंतरिक उथल पुथल को फिल्म में प्रभावी ढंगसे दर्शया गया है। फिल्म में सही और गलत चुनने के बीच के संघर्ष को दिखाया गया है। उक्त फिल्म का प्रदर्शन बीती छह से दस दिसंबर के बीच मदुरई इंटरनेशल डाक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म फैस्टिवल में भी किया गया था। इसके अलावा गोवा में आयोजित इंटनरेशनल फिल्म फैस्टिलवेल ऑफ इंडिया में भी प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें