फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब की भूमि से कब्जा हटवाने से नाराज दबंगों ने प्रधान को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पाली। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारी में अवैध कब्जे की शिकायत से नाराज लोगों ने ग्राम प्रधान को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
पाली थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी ब्रजकिशोर ग्राम पंचायत बारी का प्रधान है। ब्रजकिशोर के मुताबिक ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले गनुआपुर गांव में सात बीघा सरकारी तालाब की भूमि पर गांव के ही तीन लोग कब्जा किए थे। इसकी शिकायत उसने तीस मार्च 2023 को की थी। इसके बाद पैमाइश हुई और तालाब को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले आरोपियों ने फिर से उक्त तालाब की भूमि पर कब्जा कर लिया। इस पर उन्होंने 23 सितंबर को शिकायत तहसीलदार से की। इससे नाराज होकर गांव के राहुल ने फोन पर ग्राम प्रधान को गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। सरकारी भूमि कब्जा करने वालों में शामिल वेदानंद, विवेकानंद, अखिलानंद और विवेकानंद के पुत्र राहुल के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें