फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी तय होने से नाराज युवक ने साढू की बेटी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रेम प्रसंग के बाद साढ़ू की बेटी की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज मौसा ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। शव शहर कोतवाली क्षेत्र के शुगरमिल कालोनी इलाके में एक अधबने मकान में डालकर मिट़्टी से दबा दिया। अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए दबाव बनाए जाने पर आरोपी ने खुद ही कोतवाली पहुंचकर हकीकत बता दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसकी 22 वषीय पुत्री को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मिल कालोनी निवासी साढ़ू (युवती का मौसा) बहलाकर 19 अगस्त को अपने साथ ले गया। पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के लिए अलग-अलग लोगों को बुलाया। पुलिस का दबाव बढ़ता देखकर बृहस्पतिवार देर रात साढ़ू शहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने जब उससे युवती के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने युवती की हत्या कर दी है।
पुलिस का दावा है कि युवती और मौसा के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले युवती के परिजनों को भी हो गई थी। युवती की शादी तय कर दी गई थी। इस बात से मौसा नाराज था। 19 अगस्त को युवती मौसा के घर आई थी। इसके बाद 21 अगस्त को मौसा ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। लोडर से शव ले जाकर शुगर मिल कालोनी और कांशीराम कालोनी के बीच में एक अधबने मकान में मिट्टी से दबा दिया। पुलिस मौसा को लेकर मौके पर गई और खोदाई के दौरान युवती का शव बरामद हो गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी खुद ही कोतवाली पहुुंचा और युवती की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


मोबाइल रख दिया था बस में, आखिरी लोकेशन मिली शाहजहांपुर में
मौसा को अहसास था कि पुलिस युवती का पता करने के लिए उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाएगी। यही वजह थी कि उसने युवती का मोबाइल एक सवारी बस में डाल दिया। बृहस्पतिवार को जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद युवती के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो इसकी आखिरी लोकेशन शाहजहांपुर में मिली। कोतवाली में आने पर मौसा ने पुलिस को बताया कि बरगलाने के लिए उसने ही मोबाइल प्राइवेट बस में डाल दिया था।
-
जिस लोडर से पानी ले जाता था उसी से ले गया शव
हत्यारोपी का आरओ वाटर प्लांट है। इससे वह शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी की आपूर्ति करता है। इसके लिए वह एक लोडर भी रखता है। जिस लोडर से पानी की आपूर्ति करता था उससे ही वह युवती का शव लेकर अधबने मकान में डालने गया था। इससे पहले भी वह युवती को इसी लोडर में घुमाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें