फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: टैंकर की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, देवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के पाली मार्ग पर टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा देवर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पाली कस्बा के मोहल्ला काजी सराय निवासी सुनीता (35 ) पत्नी श्यामा कुमार देवर ग्राम बसोहा निवासी शोभित (22) के साथ बाइक पर सवार होकर मायके नैमिषारण्य जा रही थी। इसी बीच रास्ते में शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में सफीपुर गांव के पास पाली की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर मौत हो गई। वहीं, देवर शोभित घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पति की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। सुनीता के 14 साल की एक पुत्री पारुल व 12 वर्षीय पुत्र आदर्श है। दोनों बच्चे अपने ननिहाल नैमिषारण्य में है। जिन्हें लेने के लिए जा रही थी। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें