फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सीडीपीओ पर लगाए आरोप, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को आंगनबाडी कर्मचारियोंं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। जिसमें सीडीपीओ पिहानी पर आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और सीडीपीओ को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि बाल विकास परियोजन पिहानी में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गलत तरीके से चार्ज दे रखा है। वहीं कई स्थानों पर आंगनबाड़ी कर्मचारी के स्थान पर सहायिका को प्रभारी बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान यह अनावश्यक कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनको आर्थिक दोहन करती है। उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सीडीपीओ ने पैसा लिया। उन्होंने सीडीपीओ को बर्खास्त करने की मांग की। विटाना देवी, गीमा, सरला तिवारी, संजय कुमारी, मनोरमा, छोटी बिटिया, मीना देवी, ऊषा गौतम, मंजू देवी, राजरानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें